Home » धर्म » ऋषभदेव की चंद्रगिरि पर विभिन्न प्रतियोगिता में महिलाओं ने जीते पुरस्कार

ऋषभदेव की चंद्रगिरि पर विभिन्न प्रतियोगिता में महिलाओं ने जीते पुरस्कार

धूमधाम से मनाया हरियाली मेला
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।ऋषभदेव नगर में स्थित दिगंबर जैन संत समाधि चंद्रगिरी पर दिगंबर जैन महिला मंडल एवं नव युवक मंडल ने वृक्षारोपण कर हरियाली अमावस्या का मेला सन्नांद संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेवी मालती दोवड़िया ने कहा वृक्ष जीवन के आधार है, वृक्षों के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है तथा हर हालत में वृक्षों की सुरक्षा करना हमारा परम दायित्व है। समारोह के अध्यक्षता कविता कोठारी ने की, विशिष्ट अतिथि विजय लक्ष्मी तेजियोत एवम लीलावती कोठारी थी। यह जानकारी देते हुए महिला मंडल की महामंत्री मंजू भंवरा ने  बताया कि चंद्र गिरी की पहाड़ी पर अतिथियों ने वृक्षरोपण किया। इस अवसर पर सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान पहने हुए थी। उन्होंने श्रावण के मंगल गीत गाकर प्रकृति के प्रेम का संदेश दिया। इससे पूर्व महिला मंडल की अध्यक्ष महालक्ष्मी पंचोली ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे बलून रेस में प्रथम मोनिका गणोडिया, द्वितीय स्नेहा भंवरा, तृतीय सारिका गंगावत। कुर्सी रेस में प्रथम उपमा जैन, द्वितीय अर्चना पंचोली, तृतीय कामिनी अकोत रही। इसकी टोपी उसके सर में प्रथम मीनाक्षी गांधी, द्वितीय मीनाक्षी वानावत, तृतीय मीनाक्षी कोठारी रही । 1 मिनट प्रतियोगिता में प्रथम आरती अक़ोत, द्वितीय रेणुका वाणावत, तृतीय नीलम कोठारी रही। इन सभी को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर  समाज के नगर सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, कोषाध्यक्ष बसंती लाल भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, सह मंत्री हेमंत भंवरा, महावीर गंगावत, चंद्र प्रकाश दोवडिया,  राजकुमार गांधी, दिगंबर जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अंकित भाणावत, महामंत्री तरुण शीशपुरिया, उपाध्यक्ष गौरव गंगावत , सांस्कृतिक मंत्रीहर्षित शाह, कोषाध्यक्ष मयंक कीकावत, महिला मंडल की उपाध्यक्ष ममता कोठारी, सह मंत्री श्वेता दोवड़िया, धर्म मंत्री उषा भंवरा, नीलम भंवरा सहित सभी समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?