Home » उदयपुर जिला » ग्रामीण बेटियों ने सीखी आत्मनिर्भरता की कला, खेरवाड़ा में महिला कौशल केंद्र का सफल समापन

ग्रामीण बेटियों ने सीखी आत्मनिर्भरता की कला, खेरवाड़ा में महिला कौशल केंद्र का सफल समापन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को हुनरमंद बनाने की दिशा में ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन, अजमेर का प्रयास रंग लाया है। संस्था द्वारा खेरवाड़ा में संचालित महिला कौशल केंद्र का समापन समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों बालिकाओं को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र ट्रेनर अल्फिया मकरानी ने बालिकाओं को आर्ट और ब्यूटी की व्यावसायिक तकनीकों की बारीकियां सिखाईं। उनकी मेहनत और समर्पण से बालिकाएं अब स्वरोजगार के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी श्री दिनेश प्रजापति एवं श्री इरफान छिपा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान द्वारा प्रशिक्षण के प्रारंभ में ही सभी बालिकाओं को सिलाई किट एवं ब्यूटी पार्लर किट प्रदान की गई थी, ताकि वे अभ्यास के साथ अपने कौशल को और निखार सकें।
समापन समारोह में खेरवाड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं अनेक ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की और इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणित एवं सत्यापित प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं की आंखों में आत्मविश्वास और चेहरे पर सफलता की मुस्कान ने साबित कर दिया कि हुनर से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।
संस्था का उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बेटियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना, जिससे वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें और अपने परिवार के लिए प्रेरणा बनें।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?