
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। रिद्धि सिद्धि दायक नेमीनाथ जिनालय में आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ के सानिध्य में भक्तामर महामंडल विधान के दसवें दिन 48 अर्घ्य समर्पित किए गए। महामंत्री कुलदीप जैन ने बताया कि खेरवाड़ा के नेमीनाथ जिनालय में चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनीलसागर गुरुदेव की सुयोग्य शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ के सानिध्य में खेरवाड़ा में पहली बार 10 जुलाई से 26 अगस्त तक भक्तामर महामंडल अर्चना विधान का आयोजन किया जा रहा हे, जिसमें भारी संख्या में श्रावक श्राविकाएं भाग ले रहे है। 48 दिन तक अलग अलग 48 सो धर्म इंद्र परिवार भाग लेकर 27 अगस्त को महामंडल की पूर्णाहुति होगी। कोषाध्यक्ष हेवन फड़ीया ने बताया कि चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली के नेतृत्व में इस माह के अंत में मोक्ष सप्तमी, पार्श्वनाथ निर्वाण दिवस,स्वाधीनता दिवस,आचार्य सुनीलसागर जन्म जयंती,आर्यिका सुप्रज्ञ मति अवतरन दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियां जोरो पर हे। आज के महामंडल विधान के सो धर्म इंद्र अभय बाबूलालजी सर्राफ रहे। समारोह में समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र बखारिया, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली,बसंत गांधी, कन्हैया लाल जैन , डा रमन जैन, गुणवंत फड़ीया,रोशन नागदा,उपाध्यक्ष विपिन बखरिया,दिनेश जैन, रंजन जैन सहित भारी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।








Users Today : 18