
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन) । समीपवर्ती पलसिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा 512 जनजाति व गैर जनजाति किसानों को निशुल्क मक्का बीज मिनी किट का वितरण किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी थे तथा अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन , मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी थे। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अहारी ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास व उत्थान के लिए कृत संकल्प है। सरकार किसानों को कृषि के क्षेत्र में उन्नत बीज, खाद, उपकरण उपलब्ध करा रही है, ताकि वह सुगमता से कृषि कार्य कर अच्छी आय प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल एवं विक्रांत कोठारी, मंडल मंत्री ओम व्यास, सुरेश पलात ,गजेंद्र कलाल, नरसिंह डामोर ,युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी, आजाद कलाल, तहसीलदार रेवत राम मीना, विकास अधिकारी मदन लोहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन कृषि पर्यवेक्षक संगीता डामोर ने किया तथा आभार अमृतलाल डामोर ने ज्ञापित किया।
खैरवाड़ा । किसानों को मक्का बीज वितरित करते अतिथि। फोटो धरणेन्द्र जैन








Users Today : 3