Home » उदयपुर जिला » चंद्रशेखर ने राहवीर बन बचाई इंदौर के अखबार वाले की जान

चंद्रशेखर ने राहवीर बन बचाई इंदौर के अखबार वाले की जान

इंदौर के सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा जोशी के नेकदिल की तारीफ

खैरवाड़ा ,धरणेन्द्र जैन । इंदौर में अल सुबह 4:30 बजे के करीब अखबार वितरण करने वाले हॉकर निकेश कुमार का किसी वाहन से एक्सीडेंड हो गया ओर वे लहूलुहान अवस्था में अचेत पड़े रहे सुनसान रोड पर ।
करीब 20 से 25 मिनिट तक मार्ग में घायलावस्था में पड़े हॉकर निकेश कुमार को कोई मदद नहीं मिल पाई । तभी इंदौर यात्रा पर गए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने मार्ग में भीड़ देखीं और गाड़ी रोकी तो वहां लहूलुहान अवस्था में अधेड़ व्यक्ति को देखा तो उन्होंने घटना को काफी देर होने ओर रक्त लगातार बहते देख बिना किसी मदद के इंतजार के  तुरंत वहां खड़े लोगों की सहायता से उन्हें अपनी गाड़ी में लिटाया । उस एरिया के भाजपा के बूथ क्रमांक 237 के बूथ अध्यक्ष भारत नायडू ने गाड़ी में रखे भाजपा के साहित्य और नेम प्लेट से पहचाना ओर सहायक बने ,। जिला उपाध्यक्ष जोशी और भारत नायडू ने  इंदौर के सरकारी एम वाई अस्पताल में घायल को पहुंचाया।
इंदौर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जब जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी की इस संवेदनशीलता ओर नेक दिली की तारीफ हुई तो उनके एमपी ओर चित्तौड़ के मित्रो ने उन्हें सूचना दी ।
इससे पूर्व भी जोशी की कोरोना कालखंड में ऐसे सेवा कार्यों के लिए मेवाड़ ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी पीठ थपथपाई गई । कोरोना महामारी में झाड़ोल के ओगणा के एक मानसिक विमंदित को मध्यप्रदेश के बालाघाट से वापस अपने परिवार वालो के पास झाड़ोल पहुंचाया था।

“यदि किसी सहायता की इंतजार करता तो शायद अस्पताल तक जाते जाते स्थिति बुजुर्ग की विकट हो सकती थी ,इसलिए मैने अपनी गाड़ी में बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया ।
पीड़ित मानवता की सेवा ईश्वरीय कार्य है ,सेवा ही संगठन है : चंद्रशेखर जोशी जिला उपाध्यक्ष भाजपा उदयपुर देहात

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित