Home » धर्म » निकाली कलश यात्रा, श्रीराम कथा की शुरुआत

निकाली कलश यात्रा, श्रीराम कथा की शुरुआत

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!बांसडा | चैत्र नवरात्रि और नववर्ष संवत 2082 की शुरुआत रविवार को अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में हुई। इस अवसर पर बजरंग सेवा समिति समिति बांसड़ा की ओर से आठ दिवसीय श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। कथा खमनोर के संत ज्ञानानंद महाराज कर रहे हैं।

समापन रामनवमी पर 6 अप्रैल को होगा। 7 अप्रैल को कवि सम्मेलन और मेले का आयोजन होगा। रविवार सुबह गांव में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मुख्य मंदिर से हुई। पूजा-अर्चना के बाद कलशों को फूलों और रंगोली से सजाया गया। महिलाएं कलश लेकर आगे-आगे चलीं। पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए साथ चले। गांव के प्रमुख मागों को रंगोली और फूलों से सजाया गया।

स्थानीय संगठनों और युवाओं ने आयोजन में सहयोग किया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

डीजे पर भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। माता के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। अंत में यात्रा मुख्य मंदिर पहुंची।

वहां माता की महाआरती हुई। प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Comment