Home » धर्म » खैरवाड़ा के राम मंदिर में रामचरित मानस का पाठ

खैरवाड़ा के राम मंदिर में रामचरित मानस का पाठ

खैरवाड़ा। राम मंदिर खेरवाड़ा में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन रामचरितमानस पाठ के बाल कांड का वर्णन किया गया।
नगर के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर खेरवाड़ा में नवरात्रि के प्रथम दिन पूजारी गाजियाबाद के प्रसिद्ध वीरेंद्र शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान अवधेश अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी के द्वारा गणेश पूजन षोडशोपचार तथा पंचोपचार पूजन पद्धति के पश्चात तीन कलशो को जवारों पर स्थापित कराया गया। रामचरितमानस पोथी की पूजा कर नवग्रह मंडल की स्थापना कर नवान्हपारायण का पाठ प्रारंभ किया गया।
मंदिर मंडल प्रवक्ता जगदीश व्यास के अनुसार पुजारी धीरेंद्र शास्त्री द्वारा नवान्हपारायण  के बालकांड में मंगलाचरण में देवी सरस्वती और गणेश जी की स्तुति, राम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न का जन्म, उनके बाल्यकाल की घटना ,राम के विवाह से जुड़ी घटनाएं ,सीता स्वयंवर और राम सीता का वर्णन, विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा ,अहिल्या का उद्धार ,राम की शक्ति और शौर्य के प्रदर्शन का बड़ा ही रोचक वर्णन किया गया। अंत में आरती के द्वारा पाठ का समापन किया गया।

Leave a Comment