

7वीं बार पुनः मनोनीत राशन डीलर संगठन के पदाधिकारी
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!केदारिया !
केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ऑल इंडिया शेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की तहसील भिंडर और कानोड़ इकाई की बैठक हुई। इसमें संगठन के चुनाव कराए गए। बैठक में देवी लाल मेनारिया, अमरचंद जाट, चेतन जैन लूणदा, भगवान लाल शर्मा और भीमराज मेनारिया मौजूद रहे।
सदस्यों ने सर्वसम्मति से विजय प्रकाश बड़ाला को फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना। नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें देवी लाल मेनारिया और प्रकाश जैन को संरक्षक, अमरचंद जाट को उपाध्यक्ष, भगवान लाल शर्मा को महामंत्री, चेतन जैन लूणदा को मंत्री, शंकर लाल सारंगपुरा को सह मंत्री, नरेंद्र अहीर को वित्त मंत्री, किशन लाल लालपुरा को सूचना एवं प्रसार मंत्री और आशीष कुंडाल को संगठन मंत्री सहित अन्य डीलरों को भी पदाधिकारी एवं सदस्य मनोनीत किया ।
बड़ाला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान राशन डीलरों ने नवपद स्थापित प्रवर्तन निरीक्षक विशेष मीणा का स्वागत किया। अध्यक्ष विजय प्रकाश बड़ाला और नवमनोनीत पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। बड़ाला ने मीणा से राशन डीलरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि आवंटन कम हो तो उसे बढ़ाया जाए और ज्यादा हो तो संतुलित किया जाए।
मीणा ने आश्वासन दिया कि राशन डीलरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे। राशन वितरण और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया।
अध्यक्ष बड़ाला ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन के हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा। सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।








Users Today : 67