मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!स्थानीय संस्था प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली जंक्शन के तत्वाधान में गायत्री पुस्तकालय की स्थापना समारोह 31 जनवरी शुक्रवार को दोपहर सवा बारह बजे आयोजित है।
संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल माहेश्वरी की धर्मपत्नी स्व, श्रीमती प्रेम लता माहेश्वरी की पुण्य तिथि पर गायत्री पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है। अध्यक्ष मदन माहेश्वरी के अनुसार भारतीय संस्कृति एवम सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु पुस्तकालय जन उपयोगी होगा। यह पुस्तकालय सार्वजनिक है । समस्त जनता जनार्दन इस पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे एवम अपनी संस्कृति ,धर्म अध्यात्म एवम रचनात्मक संकल्प को पूरा कर सकेंगे। इस पुस्तकाली में भामाशाह भी पुस्तकें भेंट कर सकेंगे । गायत्री ,वेद वेदांत , धर्म संस्कति , सनातन संस्कृति एवम देश विदेश के विख्यात लेखकों , विचारको एवम दार्शनिको का साहित्य भी यहां उपलब्ध होगा।
इससे पूर्व भी प्रेम सांई सेवा संस्थान ने एंबुलेंस गाड़ी , मोक्षरथ गाड़ी उपलब्ध करा रखी है जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। इसी तरह पेड़ पौधे लगाने ,पक्षियों के परिण्डे वितरण ,पुराने वस्त्र वितरण ,जूते चप्पल वितरण का सेवा कार्य भी संस्थान कर चुका है।
संस्थान के सचिव केशव आमेटा ने बताया कि रोगियों को पलंग ,व्हील चेयर , वाकर , ऑक्सीजन सिलेंडर , आदि भी उपलब्ध करवाए जाते रहे है।
इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारिणी के समस्त सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।








Users Today : 25