Home » भामाशाह » जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : स्वर्णकार

जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : स्वर्णकार

आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल

धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। राष्ट्र संत आचार्य सुनील सागरजी महाराज ससंघ के आशीर्वाद प्रेरणा से लगातार चौथे वर्ष आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन, भींडर द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को शीतकाल में ठंड से बचाव हेतु भटेवर क्षेत्र में रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किए गए। साथ ही हमेरपुरा में 3 परिवारों को राशन सामग्री किट वितरण किए गए। इस अवसर पर अनिल स्वर्णकार, श्रवण जणवा, स्काउटर सुनील सोनी मौजूद थे। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन निरंतर बस्तियों में बच्चों को पाठ्यसामग्री , जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट, मिठाई ,भोजन पैकेट, कंबल ,स्वेटर वितरण कर मदद कर रहा है। कंबल वितरण में डॉ विनोद जैन जयपुर, महेंद्र बंड़ी मुंबई, डिंपल हेमेंद्र हंडावत उदयपुर का ओर राशन सामग्री किट वितरण में महावीर पचौरी का सहयोग मिला। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि पूरे दिसंबर माह में विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंद लोग को शीतकाल में 200 कम्बल और स्वेटर का वितरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय हैं कि जरुरतमंद लोगों की सेवा के उत्कृष्ट कार्यों से फाउंडेशन को 24 नवंबर को अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड और संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार को समाजसेवा शिरोमणि उपाधि सम्मान मिला।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?