



स्त्री रोग चिकित्सा शिविर का भी आयोजन
मावली!आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज मंगलवार पुष्य नक्षत्र के अवसर पर निःशुल्क स्त्री रोग चिकित्सशिविर एवं 16वर्ष तक के बच्चोंको स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया। शिविर में श्वेत प्रदर रक्त प्रदर कटी शूल संधि शूल स्कंध शूल रक्ताल्पता अनियमित रक्तस्राव पी सी ओ डी आदि से पीड़ित स्त्रियों का जांचकर उपचार किया गया। शिविर में पंच कर्म चिकित्सा विधि द्वारा रोगियों का इलाज एवं जालौका द्वारा बद्ध रक्त का विश्रावण किया गया।इस अवसर पर विद्या निकेतन स्कूल मावली एवं चिकित्सालय में 250 से अधिक बच्चों को इम्यूनिटी वर्धक स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया।शिविर में डॉ टीना वर्मा डॉ उत्तरा वैष्णव नर्स आशा कुमारी मीणा नर्स सुमन गर्ग नर्स रुचिका जैन कंपाउंडर महेंद्र रैगर कंपाउंडर मनोज कुमार कंपाउंडर किशोर सिंह किशन लाल डांगी भँवर सिंह चौहान सहायिका सुशीला बाई ने अपनी सेवाएं दी।आगामी तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर दिनांक 17,से 19 तक आयोजित किया जाएगा।








Users Today : 9