वल्लभनगर,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण एवं चिकित्सा विभाग वल्लभनगर ब्लॉक के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तवीर सम्मान समारोह का का आयोजन 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से राजकीय सैटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर में आयोजित होगा।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी वल्लभनगर डॉ कुलदीप लोहार एवं राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया ने बताया कि मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रभाव एवं ब्लड बैंको में आए ब्लड की कमी को देखते हुए चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने पहल करते हुए रक्तदान शिविर आयोजन का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य , वल्लभनगर उपखंड अधिकारी निरमा विश्नोई, कई प्रशासनिक एवं विभाग के अधिकारी उपस्थिति में होगा। रक्तदान शिविर को लेकर के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया । जिसमें कार्मिकों से रक्तदान को लेकर आमजन में फैली भ्रांतियों को कम कर समझाने का भी आह्वान किया। डॉ लोहार ने बताया कि रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है । नया खून अच्छा बनता है । साथ ही हृदयाघात का खतरा भी कम होता है। नर्सेज जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कई मरीजों को उदयपुर के अस्पतालों में रक्ताल्पता के कारण परेशानी उठानी पड़ती है , जिसमें ये रक्तदान शिविर संजीवनी का काम करेगा। शिविर को लेकर के चिकित्सा विभाग ब्लॉक वल्लभनगर के कार्मिक एवं राजस्थान नर्सेज यूनियन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए है । रक्तदान शिविर के बाद रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा जिसको लेकर के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ तैयारियों में जुटे हुए है। शुक्रवार को बैठक के दौरान अस्पताल प्रभारी विमला आमेटा, जिला कोषाध्यक्ष चंचल चौधरी, महिला मंत्री विश्वकांता भारद्वाज , महिला मंत्री ममता जाट सहित मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।








Users Today : 9