Home » स्वास्थ्य » प्रेम साँई सेवा संस्थान मावली ने कराया कैंसर बीमारी का सेमिनार

प्रेम साँई सेवा संस्थान मावली ने कराया  कैंसर बीमारी का सेमिनार

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली पंचायत समिति सभागार में कैंसर सेमिनार का आयोजन प्रेम साँई सेवा संस्थान, मावली के द्वारा किया गया , प्रेम साँई सेवा संस्थान, मावली के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी ने बताया कि डॉ.निर्मल चौधरी ने कैंसर के संबंधित बताया कि केसे इसे होने से रोक सके है, किया सावधानियां रखनी होती है , विशेषज्ञ, डॉ.उत्पल नरेश चौहान, अंगदान जागरूकता अभियान के बारे में बताया ,डॉ.रक्षित आमेटा शारीरिक और मानसिक समस्या के समाधान पर चर्चा की ,डॉ.जयदीप ने एल्कलाइन वाटर पर पूर्ण जानकारी दी की कोनसा पानी पीना चाहिए और कोनसा नही , पानी का पीएच कितना होना चाहिए , उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का हल पानी ही है, पानी शुद्ध पिओगे तो बहुत सी बीमारियां से निजात पा सकते हो !
सेमिनार बहुत हीं ज्ञानवर्धक रही , सेमिनार में भाग ले रहे महिला_ पुरुषों ने अपनी बीमारियों से निजात पाने के बारे में भी जानकारी ली !
प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली के अध्यक्ष मदनलाल माहेश्वरी  ने सभी का आभार प्रकट किया , सेमिनार में समस्त   पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे , संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र त्रिपाठी , डॉक्टर भरत विजयवर्गीय ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?