Home » स्वास्थ्य » राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने किया उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारियों का अभिनन्दन

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने किया उत्कृष्ट कार्य हेतु  अधिकारियों का अभिनन्दन

वल्लभनगर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर ग्रामीण  की ओर से उत्कृष्ट कार्य  एवं नव पदस्थापित  वरिष्ठ एवं  नर्सिंग अधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सेज जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन  भटेवर स्थित स्वागत पैलेस के सभागार  में आयोजित किया  गया।  कार्यक्रम की शुरुआत  नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि से हई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ जी एम सैयद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सेज एसोसिएशन अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वल्लभनगर  बीसीएमओ डॉ कुलदीप लोहार, नर्सेज संरक्षक लक्ष्मीलाल लोहार , नर्सिंग अधीक्षक सुरेश दक,  वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी कमला गुर्जर, प्रवीण देवल , भीमराज मेघवाल , नर्सिंग अधीक्षक पंकज चौबीसा थे। आयोजक मंडल के रवि शर्मा एवं  ममता जाट ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर  सीएमएचओ डॉ जी एम सैयद, नर्सिंग अधीक्षक सुरेश दक का सेवानिवृत्ति के अवसर पर अभिनंदन  एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद  पर पदस्थापित हुए  नर्सिंग अधिकारी गणों, राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में नव पदस्थापित नर्सिंग अधिकारी गणों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने  उद्बोधन में  नर्सेज की आपसी एकता के साथ कार्य करने एवं मानव पीड़ित समाज की सेवा में अपने आप को  समर्पित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने  नर्सेज के  अपने हक के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए की अपील की । इस दौरान  नर्सेज जिला कोषाध्यक्ष  चंचल चौधरी, अतुल आमेटा , नर्सिंग प्रभारी विमला आमेटा, अनिता त्रिवेदी, सुरेश यादव ,  जिला खेल मंत्री प्रवीण लोहार, जिला सचिव महेश लोहार,  राहुल चौहान,  सहित  यूनियन के पदाधिकारी गण उपस्थित  थे। कार्यक्रम का संचालन नर्सेज यूनियन के  जिला प्रवक्ता संजय मेघवाल ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?