

धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय सभागार में भींडर, वल्लभनगर, गोगुंदा,सायरा, झाड़ोल, कोटडा, मावली और फलासिया के खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी/पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी और एलएचवी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एईएफआई क्यूएमएस सर्विलेंस, वीपीडी सर्विलेंस,एम आर टीकाकरण प्रगति और समीक्षा, कोल्ड चेन की देखरेख, जन्म के समय का टीकाकरण, अर्धवार्षिक टीकाकरण की समीक्षा,कोल्ड चेन मेंटीनेंस,गेवी मोनिटरिंग फाइंडिंग और इश्यू समीक्षा,यू वीन पोर्टल की समीक्षा की गई।
आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि टीकाकरण समय पर पूरा कर लक्ष्य को समय पर पूरा करना और दुष्प्रभावों को कम करते हुए इसकी रिपोर्टिंग करना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रहा। उदयपुर जिले में गर्भावस्था से लेकर टीकाकरण तक सभी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मिसिंग डिलीवरी का पता लगा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
डॉ अंकित व्यास ने टीकाकरण से वंचित बच्चों को पता कर टीकाकरण पूर्ण करने के बारे में बताया।
डॉ राकेश गुप्ता ने एईएफआई के बारे में विस्तार से जानकारी दी और चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण करने के बारे में जानकारी दी।
मुदित माथूर ने गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन करने और डिलीवरी होने तक फोलोअप करने के बारे में बताया। गैर संचारी रोगों पर भी चर्चा की गई। मोहम्मद हुसैन बोहरा ने प्रसव कक्ष की देखभाल और लक्ष्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।








Users Today : 27