


गांव मुंडोल में गवरी विसर्जन एवं पेरावणी का आयोजन सम्पन्न
वल्लभनगर (कन्हैयालाल मेनारिया)!ग्राम पंचायत गोटीपा के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडोल में करीबन चालीस दिनों से विभिन्न गांवों में चल रही गवरी का आज विधिवत विसर्जन एवं पेरावणी सम्पन्न की गई।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गवरी कलाकारों को उपहार भेंट किए गए।
समाजसेवी एवं भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्री हिम्मत सिंह जी झाला की ओर से सभी कलाकारों को सम्मानस्वरूप बैग एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि के रूप में वल्लभनगर पंचायत समिति सदस्य श्री रतन सिंह जी राठौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने गवरी कलाकारों को उपहार भेंट कर उनके लोकसांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
गवरी लोकनृत्य मेवाड़ अंचल की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आदिवासी समाज की आस्था, लोकविश्वास और परंपराओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। कई दिनों तक चलने वाले इस नृत्य-नाट्य में धार्मिक आख्यान, सामाजिक संदेश और लोकजीवन की झलक देखने को मिलती है। गवरी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, लोकरीति और सांस्कृतिक अस्मिता का जीवंत प्रतीक है।
इस दौरान भगा भोपाजी जी, मांगू भोपाजी जी, पूर्व सरपंच राम जी, उप सरपंच कुबेर सिंह जी, वार्ड पंच किशन जी गाडरी, लालूराम जी, बख्तावर सिंह जी, अर्जुन सिंह जी, बालू जी गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सामाजिक सद्भाव और परंपरागत विरासत का उत्सव बताते हुए हर्षोल्लास से मनाया।








Users Today : 5