


वल्लभनगर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। ग्राम पंचायत बालाथल के अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयपुरा में गुरुवार को पारंपरिक गवरी विसर्जन के अवसर पर पेरावणी का आयोजन किया गया। क्षेत्र की लोकपरंपराओं और धार्मिक आस्थाओं से जुड़े इस आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर श्री हिम्मत सिंह झाला के प्रतिनिधित्व में गोटीपा बालाथल पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़ ने समस्त खेला की विधिवत पेरावणी की। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और सांस्कृतिक माहौल में सम्पन्न हुए इस आयोजन ने ग्रामीणों को गवरी की ऐतिहासिक धरोहर की याद दिलाई।
कार्यक्रम में विजयपुरा ग्राम से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें खुबीलाल मेनारिया, छगन मेनारिया, राधेश्याम , जमना लाल , पुरुषोत्तम लाल , दिलीप मेनारिया, गिरिराज मेनारिया, धीरज मेनारिया, बद्री लाल मेनारिया, पटेल समाज से लालू पटेल, देवी लाल , रामा जी, माना राम, बंसी लाल , भान सिंह , मांगी लाल शर्मा एवं अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
आयोजन के दौरान कलाकारों के उत्साहवर्धन हेतु श्री हिम्मत सिंह जी द्वारा उपस्थित कलाकारों को बैग एवं टी-शर्ट भेंट किए गए। इस पहल की सभी ने सराहना की और इसे कलाकारों के प्रति सम्मान एवं प्रेरणा का प्रतीक बताया।
ग्रामवासियों ने बताया कि गवरी विसर्जन का यह आयोजन वर्षों से गांव की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की तथा खेला का पारंपरिक ढंग से विसर्जन कर धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे आयोजन न केवल लोकसंस्कृति को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और आगामी वर्ष में और भी बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया।








Users Today : 5