
उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मावली ब्लाक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भावली के शिक्षक व रा.शि.संघ राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कुमार शर्मा को विभिन्न सामाजिक कार्यों व गत वर्षों में विभिन्न उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा राज्य सभा सांसद श्री चुन्नीलाल जी गरासिया व नगर उपमहापौर श्री पारस सिंघवी तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री दीपक मेहता के कर कमलों से **नेशन बिल्डर्स अवार्ड** से सम्मानित किया गया! शर्मा के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित रहते हुए विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियां, सामाजिक सुधारों के कार्य तथा विभिन्न जन सेवा के कार्यों के निर्वहन के कारण पूर्व में भी श्री शर्मा को उदयपुर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है..शर्मा ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा.को मानकर किए सद्कार्यों के फलस्वरूप ही विभिन्न सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया!








Users Today : 14