

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवम साहित्यकार बसंत कुमार त्रिपाठी की लोकप्रिय पुस्तक “21वीं सदी में मेरा भारत ” का लोकार्पण समारोह गत दिनों जनार्दन राय नगर विश्व विद्यालय उदयपुर के सभागार में आयोजित किया गया।
संस्था नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के सम्मान समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ,रवि चाणक्य मुख्य संयोजक राष्ट्रीय पर्यावरण एवम खनिज संरक्षण मंच एवम ललित नारायण आमेटा मुख्य समन्वयक के सानिंध्य में पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
इस पुस्तक में देश के लगभग 9 राज्यों के गांव एवम शहरों के प्रशासनिक क्षेत्र ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,पर्यावरण संरक्षण ,यातायात ,रेल मार्ग उधोग धंधे आदि से संबंधित विकास के प्रोजेक्ट तैयार किये गए है। इस पुस्तक को भारत सरकार एवम राज्यों की सरकारों को भी प्रेषित किया जायेगा ताकि देश की विकास योजनाओं में योगदान मिल सके।








Users Today : 25