
भींडर,(कन्हैयालाल मेनारिया,बांसड़ा)! राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के उदयपुर आगमन पर विप्र कर्मचारी महासंघ उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष गोपीलाल मेनारिया के नेतृत्व में विप्र कर्मचारी एवं विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्य मुद्दा पेंशन कम्युनिटी कटौती का रहा। प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले 14 वर्ष की अवधि में 12% ब्याज दर से कटौती की जाती थी, जिसे अब भी
सरकार जारी रखे हुए है, जबकि वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और बैंकों द्वारा ब्याज दरों में भारी कमी कर दी गई है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कटौती नई
ब्याज दर (लगभग 6%) के आधार पर की जाए, जिससे औसतन 10 से 11 वर्षों में पूरी राशि वसूल हो सकती है। इसके अलावा, वन विभाग में कार्यरत महिला व वनरक्षकों को
सुरक्षा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध उपलब्ध कराने, कराने, सभी वर्गों के कर्मचारियों की पदोन्नति करने और उदयपुर के आसपास वन क्षेत्र विकसित कर उनका सौंदर्याकरण करने की मांग भी रखी गई। विप्र फाउंडेशन व विप्र कर्मचारी प्रकोष्ठ के साथियों ने तस्वीर भेंट कर मंत्री शर्मा को ‘विप्र गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, इंदर मेनारिया, डॉ. विक्रम मेनारिया, किशन मेनारिया, गोपीलाल मेनारिया सहित अनेक पदाधिकारी व साथी मौजूद रहे।







Users Today : 3