

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली नगर के प्रबुद्ध शिक्षाविद , साहित्यकार ,राजनीतिज्ञ एवम समजसेवी बसंत कुमार त्रिपाठी को गत दिनों जनार्दन राय नागर विश्व विद्यालय उदयपुर के सभागार मे राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव सम्मान सेसम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी को शिक्षा ,साहित्य ,समाजसेवा ,पर्यावरण संरक्षण ,एवम भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में संस्था नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत ,फॉस्टर पर्यावरण सोसाइटी ,एवम श्री कल्यानेश्वरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मुख्य अतिथि कुलदीप शर्मा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ,अध्यक्षता डॉ लक्ष्मी नारायण आमेटा पर्यावरण खनिज संरक्षण मंच , विशिष्ठ अतिथि राम जीवन दुबे ,बसंत कुमार त्रिपाठी सेवानिवृत प्राचार्य ,डॉ राजश्री गांधी समाजसेवी ,डॉ सुनील दुबे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवम डॉ ललित नारायण आमेटा कोर्डिनेटर उपस्थित थे।
इस समारोह में 5 राज्यों के 111 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।








Users Today : 132