
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज मंच एवं फास्टर श्री कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में देशभर के प्रतिभाओं द्वारा श्रेष्ठ योगदान दिया गया पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा ,लेखन, सामाजिक कार्य आदि उल्लेखनीय कार्यकर समाज की मुख्य धारा में अहम भूमिका निभाने वाले ख्यातिलब्ध प्रतिभाओं को “राष्ट्रीय फोस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025” द्वारा 20 जुलाई 2025 को उदयपुर में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम कोङिनेटर और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.ललित नारायण आमेटा ने बताया कि उदयपुर जिले के खैरवाङा तहसील रोबिया निवासी चन्दूलाल मेघवाल को राष्ट्रीय फोस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025का यह सम्मान देशभर के 111प्रतिभाओं में से मेघवाल के नाम का चयन सम्मान में सम्मिलित कर सम्मानित किया जाएगा। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय प्रतापनगर उदयपुर के आईआईटी सभागार में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि रवि चाणक्य राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज मंच मुख्य संयोजक नई दिल्ली, प्रमुख अतिथि कुलदीप शर्मा एङीजे न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव उदयपुर, कुलपति प्रो.कर्नल एस. एस.सारंगदेवोत, जनार्दन नाथ नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर, राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कोठारी होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाँ.लक्ष्मी नारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज मंच करेगें। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।








Users Today : 9