
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!झाड़ोल उपखण्ड क्षेत्र के उभरते लेखक कवि मदन जोशी सार्थक को साहित्य लेखन में अनवरत योगदान के लिए आर्या पब्लिकेशंस लखनऊ द्वारा स्वर्णिम शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया ,मदन जोशी सार्थक पिछले आठ नौ साल से साहित्य लेखन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं इन्होने 10 से अधिक साझा काव्य संकलन में अपनी कलम से भी योगदान दिया हैं युवाओं का सर्वोच्च विकास दर्पण पुस्तक में सम्पादक की भूमिका निभाई और हाल ही में इनकी एक मोटिवेशनल पुस्तक “हार नहीं मानूंगा” ऊर्जावान, सकारात्मक स्वरचित कविताओं से लबरेज प्रकाशित होने जा रही हैं साहित्य के क्षेत्र में जोशी को अनेको सम्मानो से सम्मानित किया गया हैं कवि सार्थक तात्कालिक विषयों, सामजिक मुद्दों ,वीर रस पर कविताएं और लेख ,कहानी आदि लिख कर समाज में जन जागरुकता बढ़ाने मे अपना योगदान दे रहे ,कवि सार्थक ने इस सम्मान हेतु आर्या पब्लिकेशंस का धन्यवाद और आभार प्रकट किया और कहा समाज हित ,राष्ट्र हित लिखना एक कलमकार की नैतिक जिम्मेदारी है और मैं अनवरत लिखता रहूंगा ।








Users Today : 18