Home » सम्मान » मतदान दिवस पर जिला स्तर पर गायरी सम्मानित!

मतदान दिवस पर जिला स्तर पर गायरी सम्मानित!

मावली ! उदयपुर कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम शनिवार को आरएनटी सभागार  में आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल एवं उच्च अधिकारीगण द्वारा सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम में पंचायत समिति खेमली के नामरी ग्राम पंचायत बीएलओ, पंचायत शिक्षक लक्ष्मी लाल गायरी को उत्कृष्ठ बी एल ओ चूनाव कार्य एवं संजय कुमार रेगर अध्यापक नामरी के द्वारा SVEEP कार्यक्रम टीम मावली के अंतर्गत वर्ष 2024 के चुनाव तथा मतदाता जागरूकता सम्बंधित कार्यकर्मों में उत्कृष्ट सेवा कार्य निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं कुशलता के साथ करने पर  योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। नामरी से श्री रेगर एवं श्री गायरी को गत वर्ष मावली उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?