
बांसड़ा (कन्हैयालाल मेनारिया)! महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल मदनपुरा भीण्डर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान जगदीश मेघवाल ने की । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत थे , अतिविशिष्ट अतिथि निर्मला भोजावत (अध्यक्ष नगर पालिका) विशिष्ट अतिथि पार्षद लता चौबीसा, सुंदर लाल लिखमावत, बंशी लाल चौबीसा, समाज सेवी कैलाश चंद्र मंदावत, गोपाल चौबीसा, बिहारी लाल लखावत ,मधुसूदन, भंवर लाल अहिर, नारायण लाल अहीर, मदन लाल रावत (विधायक प्रतिनिधि), नारायण भील, मथुरा लाल भील आदि सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वल्लभनगर प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के बालकों की हर मुसीबत में साथ खड़ी हूं चाहें बालकों के पानी की समस्या हो या खेल के मैदान की । अध्यक्षा निर्मला भोजावत ने बालकों के पानी हेतु नगर पालिका द्वारा एक ट्यूब वेल लगाने की बात कही। पार्षद लता -नितिन चौबीसा द्वारा बालकों को भोजन कराया गया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने कविता, भाषण, सांस्कृतिक तथा देशभक्ति गीत नृत्य प्रस्तुत किये गये।
संचालन राजेश्वर चौबीसा ने किया।








Users Today : 6