
मावली! महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाहरमंगरा में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पीईओ नांदेड़ नीलम पोंडिया, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नाहरमंगरा, एसी बीईओ प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया , कक्षा 5 ,8 ,10 में शत परिणाम परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा कक्षा 1 से 10 तक के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया ,इस सम्मान समारोह में बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति भी शत प्रतिशत रही ,वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,कार्यक्रम का संचालन वंदना शर्मा एवं कार्यवाहक इंचार्ज लक्ष्मी आखरिया द्वारा सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए समापन किया गया!








Users Today : 67