
राठौड़ के तीसरी बार निर्विरोध प्रदेश महामंत्री बनने पर शिक्षा अधिकारियों व शारीरिक शिक्षको ने किया स्वागत अभिनंदन
कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा
उदयपुर 20 जनवरी। हाल ही टोंक में संपन्न शारीरिक शिक्षकों के राज्य स्तरीय अधिवेशन में उदयपुर के शारीरिक शिक्षक डॉ. भेरू सिंह राठौड़ का आज उदयपुर में शिक्षा अधिकारियों , प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षकों ने स्वागत अभिनंदन किया। राठौड के लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रदेश महामंत्री नियुक्त होकर उदयपुर पहुंचने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल सिंह चौहान, खेलकूद संचालन समिति के प्रभारी युगल किशोर शर्मा ,दीपक भाणावत, दिलीप पुरोहित, घनश्याम मेनारिया, पंकज मेहता, दीपक जैन, जगदीश मेनारिया, राजेश सिंगोलिया व रेनू वैष्णव आदि ने ऊपरना पहनाकर स्वागत किया , राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता ने बताया कि राठौड के आज 19 वर्ष छात्रा की आगामी दिनों में होने जा रही राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु सोफिया उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरवास में स्थापित कार्यालय में पहुंचने पर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल सुंदरवास के प्रधानाचार्य आशुतोष तुली, प्रतियोगिता हेतु प्रति नियुक्त प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी पुरोहित, संजय बडाला, गोपाल साहू , प्रारंभिक शिक्षा जिला वाक्पीठ के जिला मीडिया प्रभारी एवम हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त (जनसंपर्क) गोपाल मेहता मेनारिया, जेपी भावसार, भरत सिंह राठौड़, कैलाश वैष्णव, ओंकार लाल मीणा,आशीष दीवान, अरविंद सिंह राजावत, अभिषेक सिंह झाला, दसरथ सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, हंसराज सुथार आदि ने राठौड को माला पहना कर एवं ऊपरना धारण करवा कर स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई दी। स्वागत के बाद में नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह राठौड़ ने सभी शारीरिक शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी वाजिब लंबित मांगों एवं किसी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए वे हरदम प्रयासरत रहेंगे।








Users Today : 68