Home » सम्मान » पंचाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर नवाजा

पंचाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर नवाजा

बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा, महिला शक्ति की भागीदारी रही


धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। समीपस्थ ऋषभदेव में पंचाल समाज खड़क का प्रतिभा सम्मान समारोह ऋषभदेव के कृष्ण घाट के पास स्थित समाज के नोहरा भवन की भूमि पर हुआ। सुबह से शाम तक दो सत्र में कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता के आयोजन के साथ बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम पाने वाले और कॉलेज और अन्य स्तर पर विशिष्ट स्थान पाने वाली प्रतिभाओं को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर नवाजा गया। इस समारोह में महिला शक्ति ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की कमान संभाले रखी। पंजीयन करने से लेकर परीक्षा करवाने और मंच संचालन तक की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी रही। समारोह की अध्यक्षता कन्हैयालाल पंचाल ने की। वहीं मुख्य अतिथि प्रकाश पंचाल, विशिष्ट अतिथि शंकरलाल पंचाल, हितेश पंचाल, खड़क समाज के अध्यक्ष अर्जुनलाल पंचाल और चौदह चौखले के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंचाल रहे। कार्यक्रम की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक कारीलाल पंचाल और नटवरलाल पंचाल भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकारिणी के सचिव चंपालाल पंचाल, शिक्षा प्रकोष्ठ से आजेश पंचाल, अरविंद पंचाल का भी विशेष सहयोग रहा। संचालन महामंत्री मुन्नालाल पंचाल और शिल्पा पंचाल ने किया। स्वागत ऋषभदेव समाज के महामंत्री रवि पंचाल ने किया। धन्यावद कमलेश पंचाल ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने ऋषभदेव के समाजजन जुटे रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से शुरुआत, सम्मान के साथ हुआ समापन
समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ हुई। जिसमें करीब सीनियर और जूनियर वर्ग के 100 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं इसके बाद कविता पाठ, सुगम संगीत, नृत्य प्रतियोगिता, विचित्र वेशभूषा सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। नन्हें बच्चों की प्रतिभा आगे आई। समारोह में नन्हीं बालिका झील पंचाल के नृत्य ने खूब तालियां बटोरी, वहीं झांसी की रानी, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन सहित कई विषयों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने कविता पाठ से महिला सशक्तिकरण का भी संदेश दिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?