
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। सुंदर सिंह भंडारी टेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वि जयंती पर 25 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
सुबह 11 बजे सुखाडिया रंगमंच टाउन हाल में आयोजित समारोह में ट्रस्ट द्वारा उदयपुर जिले के राजस्थान बोर्ड के 10 वी एवम 12 वी कक्षा में 85 प्रतिशत एवम उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक हजार रुपए का चेक ,उपरना,प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया।
ऋषभदेव के महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य रेणुका थ्योफ्लस ने बताया की उक्त आयोजन में स्थानीय विद्यालय के कक्षा 10 में पुण्य जैन, तरुण जैन ने सबसे अधिक 94.50 प्रतिशत अंक हासिल किए थे उनका भी सम्मान किया गया, साथ ही कक्षा 10 में असीमराज मेघवाल ,अनोखी मेघवाल , राबी दर्जी,नीलम मीना, ध्वनि लोहार,शुभम मीना, प्रज्ञ जैन एवम कक्षा 12 में स्नेहा कलाल, जैना पटेल ने भी क्रमश 93.80 प्रतिशत एवम 92.20 प्रतिशत अंक प्रात किये थे जिनका भी सम्मान किया गया।
मीडिया जगत के जाने माने पत्रकार सचिन गंगावत ने बताया कि समारोह में मावली,वल्लभनगर,खेरवाड़ा,लसाडिया,झाड़ोल,गोगुंदा,उदयपुर ग्रामीण,उदयपुर शहर विधानसभा से 486 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे साथ ही बेस्ट प्राचार्यो का भी सम्मान किया गया ।
ट्रस्ट के ट्रस्टी समाज सेवी कुंतीलाल जैन ने बताया की कार्यकर्म के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य वक्ता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और विशिष्ठ अतिथि उद्योगपति जीएस पोद्धार थे कार्यकर्म की अध्यक्षता उदयपुर विधायक ताराचंद जैन ने की मुख्यवक्ता गुजरात राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवम सुंदर सिंह भंडारी के व्यक्तित्व पर व्याक्यांन दिया।








Users Today : 7