


मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली कस्बे की संस्था प्रेम सांई सेवा संस्थान के तत्वाधान में आज गायत्री पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन गायत्री दीप यज्ञ के साथ हुआ।
गायत्री शक्तिपीठ उदयपुर के प्रज्ञापुत्र अर्जुन सनाढ्य , के सानिंध्य में विधि विधान से गायत्री माता की पूजा अर्चना के साथ दीप यज्ञ का आयोजन हुआ ।सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने गायत्री की आहुतियां देकर मां गायत्री का आशीर्वाद लिया।
यज्ञ के पश्चात समारोह में मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों का पगड़ी ,उपरना एवम शॉल भेट कर सम्मान किया गया।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि गनपत नाथ सरपंच गादोली , अतिथि अर्जुन सनाढ्य ,ओम प्रकाश दशोरा ,मोहन सिंह चौहान ,जगदीश विजयवर्गीय ,बसंत कुमार त्रिपाठी , सुभाष खटवड , महेश शर्मा , आदि का सम्मान किया गया ।
मुख्य अतिथि गनपत नाथ सरपंच ने पुस्तकालय का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।
संस्थान के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी का सेवा कार्यो की अनगिनत योजनाओ की क्रियान्विति के लिए सभी उपस्थित लोगों ने सम्मान एवम नागरिक अभिनंदन किया गया।
उपस्थित लोगों ने पुस्कालय में रखी सामग्री का अवलोकन किया । यह पुस्तकालय सार्वजनिक है। कोई भी इछुक व्यक्ति इसका उपयोग कर सकेगा। कोई दानदाता भी अपनी पुस्तको का दान भी कर सकेंगे। इस पुस्तकालय में गायत्री ,धर्म ,संस्कृति ,हिंदी साहित्य ,सनातन संस्कृति के साथ देश विदेश के प्रसिद्ध लेखकों एवम विचारको का साहित्य भी प्राप्त का सकेंगे।








Users Today : 6