
मावली ! माँ भगवती मंदिर परिसर में कपासन डीवाईएसपी हरजी लाल यादव का अहीर समाज के युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पंचों, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत अभिनन्दन।
स्वागत समिति के सदस्यों ने तिलक, उपरणा , माल्यार्पण, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया ।
मेवाड़ क्षेत्र सहित कामा भरतपुर, जयपुर, टौंक का प्रतिनिधित्व रहा ।
मेवाड़ क्षेत्र के गाँवों में जाडाणा, रामाखेड़ा( कपासन), राईपुरिया, कल्याणपुरा, रोलिया, कोलपुरा, मुंगाणा, नारेला,उपरेड़ा, अडाणा, लदानी, पीपल खेड़ी, रामाखेड़ा (चित्तौड़) के अहीर समाज पंचों, युवाओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग ।
तख्तपुरा में 27 से 29 दिसम्बर तक अहीर समाज की प्रस्तावित खेल प्रतियोगिता का निमंत्रण देने आये अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन भी किया गया ।
स्वागत उद्बोधन मुंगाणा के मांगी लाल अहीर ने किया।
समाज सुधार से सम्बन्धित उद्बोधन अडाणा के माधव लाल अहीर ने दिया।
छात्रावास निर्माण की सम्पूर्ण जानकारी संस्थान के अध्यक्ष किशन लाल अहीर ने दी।
छात्रावास निर्माण में धन संग्रहण अभियान के तहत नारायण लाल अहीर रामाखेड़ा ने प्रत्येक परिवार एवं गाँव -गाँव संपर्क करने हेतु आव्हान किया।
कालुराम अहीर रामाखेड़ा व नारायण लाल अहीर सरपंच उपरेड़ा द्वारा समाज में विकास की चर्चा की।
मुख्य अतिथि कपासन डीवाईएसपी हरजी लाल यादव ने समाज के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
आभार व्यक्त मुंगाणा के सरपंच प्रतिनिधि कल्याणपुरा -निवासी कैलाश अहीर ने किया ।
अतिथियों का स्वागत नारायण लाल अहीर मुंगाणा, मगनीराम अहीर मुंगाणा, नानुराम अहीर राईपुरिया, मुरली कोलपुरा, भेरू लाल कोलपुरा, प्रकाश कोलपुरा, राजु रोलिया,देव किशन रामा खेड़ा,गोपाल पीपल खेड़ी एवं सीता राम कल्याणपुरा द्वारा किया गया।
संचालन देवी लाल अहीर अडाणा ने किया। यह जानकारी चुन्नी लाल अहीर ने दी !








Users Today : 25