Home » समाजसेवा » असावरा में अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के निर्वतमान कार्यकारिणी का हुआ आभार व्यक्त कार्यक्रम

असावरा में अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के निर्वतमान कार्यकारिणी का हुआ आभार व्यक्त कार्यक्रम



नवीन कार्यकारिणी द्वारा समाज हित में लिए जाने वाले सारे विकास कार्यों में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा : जसराज मेहता

कन्हैया लाल मेनारिया ,बांसड़ा। उदयपुर! अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के निर्वतमान अध्यक्ष जसराज मेहता एवं उनकी कार्यकारिणी का चित्तौड़गढ़ की मुख्य शक्तिपीठ आवरी माताजी असावरा में समाज की धर्मशाला में रविवार सुबह 11 बजे आभार व्यक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्वतमान अध्यक्ष जसराज मेहता थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्माण समिति के अध्यक्ष अंबालाल मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथि की श्रृंखला में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओंकारलाल तेजावत, गवारड़ी, वल्लभनगर जॉन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रामावत, सेवानिवृत्त थानाधिकारी जगदीश मेनारिया, पूर्व वल्लभनगर जोन उपाध्यक्ष मांगीलाल सिंगावत, मेनार, मध्यप्रदेश जोन उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ जोन मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, मध्यप्रदेश जोन मंत्री डमर लाल नागदा, गिर्वा जोन उपाध्यक्ष अर्जुन मेहता, चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ जोन उपाध्यक्ष दशरथ मेनारिया, बंशीलाल मेनारिया, पृथ्वीराज मेनारिया, रामबाबू नागदा, मोतीलाल भट्ट, गोपीलाल हिमावत, पूर्व उपप्रधान मोहनलाल मेनारिया, घनश्याम मेनारिया, वाना, निमत मेनारिया, भावलिया, अर्जुन मेनारिया, बाठेड़ा सहित अन्य समाजजन थे।
          कार्यक्रम में समाजजनों द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष जसराज मेहता एवं वर्तमान कार्यकारिणी व निर्वतमान कार्यकारिणी सहित मंचासीन अतिथियों का तिलक, उपरणा एवं मेवाड़ी पाग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व वल्लभनगर जॉन उपाध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्वतमान अध्यक्ष जसराज मेहता ने कहा कि चुनाव में सभी सहयोग मिला और पूरा समर्थन दिया, जिसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं तथाआगे भी नवीन कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग करेंगे और समाज के हित एवं विकास में जो भी कार्य होगा, उसके लिए हर समय तत्पर रहेंगे और जो कार्य निर्माणाधीन है उन्हें जल्द ही पूर्ण करेंगे। नवीन कार्यकारिणी द्वारा समाज के हित में जो निर्णय लिए जाएंगे, उन विकास कार्यों के लिए हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। साथ ही समाज हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है, समाज में एकजुटता ही हमारी पहचान है। समाज के युवा जागरूक हो और समाज हित में कार्य करे। पूर्व उपाध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने कहा कि हमें जनादेश का सम्मान करना है, और हम नवीन कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
        इस दौरान धर्मशाला रखरखाव समिति के अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया ने समाजजन के सामने अपना त्याग पत्र समर्पित किया, लेकिन समाजजन ने कहा कि वर्तमान में जो भी समाज के कार्य निर्माणाधीन है, उन्हें पहले पूर्ण करे एवं उसके बाद बैठक का आयोजन होगा, जिसमें त्याग पत्र के लिए विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में मेनार, रुण्डेड़ा, खरसान, बाठरड़ा खुर्द, पानेरियो की मादड़ी, गवारड़ी, मेवाड़, मालवा सहित मध्यप्रदेश से कई समाजजन शामिल हुए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?