

लसाडिया (नरेश कुमार वेद)! महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर से आए वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉक्टर जगदीश चौधरी ने गेहूं की उन्नत खेती एवं समस्त कृषक क्रियाओं के बारे में विस्तार रूप से चर्चा की और जैविक खेती वर्तमान की आवश्यकता पर शीर्षक रूप पर किसान भाइयों को जैविक खेती के उद्देश्य एवं जैविक खेती के घटक जैसे कंपोस्ट केंचुआ खाद पंचगव्य बीजाअमृत दशप्रणी इत्यादि पर किसान भाइयों को विस्तार रूप से समझाया तथा किसान भाइयों को जैविक खेती के लाभ समझाते हुए प्रेरित किया जिसमें अनुसूचित जनजाति के 110 किसानों ने भाग लिया जिसमें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने अपनी ग्राम समिति के सदस्यों को बुलाकर कार्यक्रम का पूरा प्रशिक्षण करवाया इसमें भारतीय किसान संघ सलूंबर जिला मंत्री भेरू लाल मीणा ने महाराणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का स्वागत किया गया किसान संघ तहसील अध्यक्ष केवा राम मीणा ने सभी किसानों को धन्यवाद दिया मंच संचालन तहसील मंत्री दौलत राम मीणा ने किया जिसमें उपस्थित भारतीय किसान संघ जिला मंत्री भेरू लाल मीणा गोपालपुरा,प्रोफेसर डॉ अमित कुमार डॉ पीयूष चौधरी तहसील अध्यक्ष केवा राम मीणा देवलिया, तहसील मंत्री दौलत राम मीणा टटाकिया, तहसील सह मंत्री शांतिलाल मीणा, प्रचार प्रमुख शंकर लाल मीणा, बीज प्रमुख नानालाल गुर्जर,राजस्व प्रमुख शंकर लाल मीणा,सहकारिता प्रमुख पूंजीलाल मीणा,पूर्व सरपंच धनराज मीणा, अर्जुन मीणा देवलिया, दिनेश चौधरी,आदि ग्राम समिति अध्यक्ष मंत्री व कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे।








Users Today : 12