Home » सबसे अच्छी खबर » माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 25 एवं 26 जनवरी को उदयपुर में

माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 25 एवं 26 जनवरी को उदयपुर में


उदयपुर । राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार से उदयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे।
जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि माननीय राज्यपाल 25 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस आएंगे। अपराह्न बाद 3.55 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सहेलियों की बाड़ी पहुंच कर एट होम कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे सहेलियों की बाड़ी से प्रस्थान कर सर्किट हाउस आएंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा। श्री बागड़े अगले दिन 26 जनवरी को सुबह 9 बजे नगर निगम टाउन हॉल परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंच कर पुष्प चक्र अर्पित करेंगे। इसके पश्चात 9.30 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुंच कर गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। माननीय राज्यपाल 11.50 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 12.25 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?