
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। आरएसडब्ल्यूएम यूनिट ऋषभदेव के मुख्य संचालन अधिकारी एवं एलएनजे भीलवाड़ा समूह की ऊर्जा संरक्षण समिति के अध्यक्ष के.बी. खटोड ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा का उत्पादन है, ऊर्जा की अनावश्यक बर्बादी को रोकने तथा उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा संरक्षण से धन और समय के साथ-साथ पर्यावरण की भी बचत होती है। हमें बिजली बचाने के साथ-साथ जल के अपव्यय को भी रोकना होगा ,हमें जल सरंक्षण के बारे में भी सोचने की जरूरत है। हमें गर्व है कि आज हमारी आरएसडब्ल्यूएम ग्रुप पिछले 10 वर्षों से निरंतर ऊर्जा संरक्षण कर 5.48 मेगावाट ऊर्जा प्रतिदिन बचा रही है। वही ऋषभदेव इकाई में हम लगभग 12 हजार यूनिट प्रतिदिन बचा रहे हैं तथा एक और 1000 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने का काम चल रहा है, जो अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में चालू हो जाएगा। पहले से ही 850 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जा चुका है। कुल मिलाकर 8000 से 9000 यूनिट सोलर से उत्पादन होगा। वरिष्ठ महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) अनिल दलावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एवं अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें मुख्य रूप से सभी कर्मचारियों को एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूबलाइट, ऊर्जा कुशल 5 स्टार रेटिंग के छत पंखे, टीवी, माइक्रोवेव ओवन, फ्रिज का उपयोग करके ऊर्जा की बचत के बारे में व्यावहारिक उदाहरण देकर बताया गया, जिसमें कॉलोनी की महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, इसके साथ ही पूरे सप्ताह पोस्टर, कार्यशालाएं और फ्लेक्स बोर्ड प्रदर्शनी आयोजित करके सुबह-शाम ऊर्जा बचत गीत बजाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक (तकनीकी) प्रमोद महिपाल ने अपने संबोधन में कहा कि मशीन को ख़ाली नहीं चलाना चाहिए, मशीन को साफ रखना चाहिए तथा मशीन में किसी भी प्रकार का जाम नहीं होना चाहिए, जाम होने से बिजली की खपत अधिक होती है जिससे बिजली का बिल अधिक आता है। हम सभी को प्रतिदिन नए प्रयोग करके ऊर्जा की बचत करनी होगी तथा नया संकल्प लेना होगा!
इस अवसर पर महाप्रबंधक (वाणिज्य) अशोक सोडानी ने कहा कि आने वाले दिनों में ऊर्जा की बचत के लिए ऊर्जा संरक्षण समिति का गठन किया जाना चाहिए ताकि ऊर्जा की बर्बादी को रोका जा सके। इस अवसर पर RSWM परिसर में स्थित विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय एवं कॉलोनी में रहने वाले बच्चों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 175 बच्चों ने भाग लिया तथा उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए! जिसमें प्रधानाचार्या मैडम विजय श्री यादव, जया नायर एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गौरव माहेश्वरी, राजेंद्र सांखला, हरीश नायर, गिरिराज किशोर गुप्ता सहित संस्थान के समस्त स्टाफ,इंजीनियरिंग मेंटेनेंस, प्रोडक्शन विभाग के कार्मिक एवं श्रमिक उपस्थित थे। अंत में अनिल कुमार दलावत ने उर्जा संरक्षण सप्ताह के सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।








Users Today : 12