



“24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों मे अनावश्यक खर्चो को कम करना एवं नवाचार पर निर्णय “
राजसमंद ,12 अक्टूबर!रविवार को उपनगर क्षेत्र धोइंदा के 24 श्रेणी पालीवाल समाज, धोइंदा की एक बैठक समाज उत्थान , समाज सुधार व समाज विकास में नवाचार विषय को लेकर 24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा की कुलदेवी श्री गौत्रज माताजी मंदिर परिसर में समाज के अध्यक्ष हरिवल्लभ पालीवाल, समाज के वरिष्ठजन बालकृष्ण पालीवाल ,हरिशंकर पालीवाल भेरूलाल पालीवाल ,हरीश पालीवाल ,भगवती लाल पालीवाल, रामलाल पालीवाल गणेश पालीवाल ,चंद्र प्रकाश पालीवाल ,दर्शन पालीवाल मुकेश पालीवाल, रमेश पालीवाल,24 श्रेणी पालीवाल युवा मंडल के अध्यक्ष हितेश पालीवाल आदि के सानिध्य में हुई व अपने सुझाव विचारों के माध्यम से व्यक्त किए।जिसमें 24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा में वर्षों से चली आ रही सामाजिक पारंपरिक रीति रिवाजों को सहजते हुए समाज के विभिन्न सामाजिक समारोह में अपव्यय को रोकने को लेकर नवाचार करते हुए समाज में समाज सुधार व समाज उत्थान में अनेक सकारात्मक निर्णय लिए। **बैठक की शुरुआत में समाज के वरिष्ठ हरिशंकर पालीवाल ने धोईन्दा समाज में परंपरागत होती आई रीति रिवाज के बारे में विस्तार से बताया साथ ही समाज के पूर्व कोतवाल बालकृष्ण पालीवाल ने परंपरागत रीति-रीवाजो को निभाने के पीछे सामाजिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक तर्क रखें। 24 श्रेणी पालीवाल समाज धोईन्दा के अध्यक्ष हरि बल्लभ पालीवाल ने कहा पूर्वजों द्वारा स्थापित रीति रिवाज से ही सभ्य समाज की संकल्पना संभव है उनके द्वारा बनाए गए हर एक नियम समाज में एकता एवं आपसी भाईचारा बनाने के परिचायक है ,परंतु वर्तमान में व्यक्ति अत्यधिक दिखावे के कारण फिजूल खर्ची बहुत ज्यादा कर रहा है जिससे समाज में रहने वाले मध्यम वर्ग के परिवारों को इसका बोझ झेलना पड़ता है अतः पूर्वजों द्वारा स्थापित रीति रिवाज को अपनाने एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्चो को कम करना होगा।**24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा के सचिव भेरूलाल पालीवाल ने बताया कि
बैठक में उपस्थित 24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा के सभी परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों व युवा मंडल के सदस्यों की मौजूदगी में समाज सुधार व समाज में होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्चो को रोकने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए, जिसमें सभी ने अपने सुझाव दिए जिस पर आपसी विचार विमर्श करने के पश्चात सर्व समिति से समाज में होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्च रोकने को लेकर बदलाव किए गए ,जिसमें विवाह समारोह में बढ़ती महंगाई को देखते हुए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए अनावश्यक अव्यय को रोकने के प्रयास में अनेक नवाचार करते हुए निर्णय लिए गए जिसमें गणपति स्थापना पर गुड़ वितरण का निर्णय लिया गया ,साथ ही विवाह समारोह में बड़े स्तर पर होने वाली विभिन्न सामाजिक पेरावणी को सीमित करते हुए संगे संबंधी व पारिवारिक स्तर तक करने ,शगुन के रूप में दिए जाने वाले उपहार को भी सीमित करने को लेकर अनेक निर्णय लिए गए। पालीवाल युवा मंडल के अध्यक्ष हितेश पालीवाल ने अपने सुझाव मे कहा कि अपने समाज में होने वाले विभिन्न अनावश्यक खर्चो को रोकने हेतु युवाओं को संकल्प लेना होगा साथ ही। सामाजिक ,पारिवारिक कार्यक्रमों में सभी युवाओं को भी बढ़ चढ़कर भाग लेने व सभी का सहयोग करने का संकल्प लिया ।
इस दौरान 24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा के सभी परिवारों के सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने समाज में होने वाले अनावश्यक अपव्यय को रोकने में सकारात्मक प्रयास में लिए गए निर्णयों में सभी ने अपनी सहमति प्रदान की ।








Users Today : 7