Home » राजसमंद » कोतवाल साहब समाज सेवा रत्न से अलंकृत

कोतवाल साहब समाज सेवा रत्न से अलंकृत

24श्रेणी पालीवाल युवा मंडल ने किया सम्मानित

राजसमंद! धोइंदा मैं 24 श्रेणी पालीवाल युवा मंडल द्वारा धोईन्दा के वरिष्ठ समाजजन श्री बालकृष्ण पालीवाल का सम्मान समारोह रखा गया । पालीवाल द्वारा अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात 24 श्रेणी पालीवाल सेवा समिति खमनोर,( मेवाड़)  के दायित्व पर 25 वर्षों तक रहते हुए श्री बालकृष्ण पालीवाल द्वारा समाज में सकारात्मक पहल करते हुए अनेक नवाचार किए व समाज सेवा में अग्रणी रहे उन्होंने लगातार 25 वर्षों तक पालीवाल समाज के कोतवाल पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने सेवा कार्यों का निर्वाह किया। इस विशेष उपलब्धि पर पालीवाल युवा मंडल धोइंदा द्वारा समाज सेवा रत्न देकर सम्मानित किया। समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी तथा युवा मंडल सदस्यों द्वारा अभिनंदन पत्र देकर पालीवाल को धोईन्दा समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री राधा कृष्ण जी पालीवाल ने अपने वक्तव्य में कहा की समाज के युवाओं को भी कोतवाल साहब से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने की सीख लेनी चाहिए तथा समाज के लिए तन मन धन से समर्पित होना चाहिए।
वरिष्ठ हरिशंकर जी ने कहा कि बालकृष्ण जी द्वारा समाज में कोतवाली पद पर 25 वर्ष की गौरवमयी सेवा से पूरा धोईन्दा 24 पालीवाल समाज गौरांवित है।
मीडिया प्रभारी निर्मल पालीवाल ने बताया कि इस दौरान 24 श्रेणी पालीवाल समाज धोइंदा के वरिष्ठजन ,युवा मंडल सदस्य ,महिला मंडल सहित सैकड़ो समाजजन उपस्थित रहे। युवा अध्यक्ष हितेश पालीवाल ने आभार व्यक्त किया
सम्मान समारोह संचालन गिरीश पालीवाल “अंश “ने किया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?