
राजसमन्द ! राजसमन्द विधानसभा में धर्मांतरण रोकने संबंधी विधेयक पारित होने पर केलवा के समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा केलवा सदर बाजार छत्री चोक में जयकारों के साथ आतिशबाजी व मिठाई बाँट कर खुशियाँ मनाई। इस अवसर पर सभी हिन्दू संगठनों ने इस बिल को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी।
सुरेश सोनी ने कहा कि धर्मांतरण विरोधी बिल पारित होने से अब प्रदेश में जबरन छल, प्रलोभन, विवाह अथवा अन्य किसी भी माध्यम से किए जाने वाले अवैध धर्मांतरण पर कड़ी रोक लगेगी। और विशेष रूप से आस पास के क्षेत्र में पिछले वषों में धर्मांतरण की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे समाज में चिंता और असंतोष व्याप्त था,
इस अवसर पर सुरेश सोनी, महेंद्र कोठारी (एपेक्स), मोहनलाल पालीवाल,जगदीश पालीवाल, मुकेश पालीवाल, निर्भय नारायण पुरोहित,रामलाल चपालोत, कमलेश पालीवाल,रमेश देवड़ा, रमेश बोराणा,रोशन कोठारी,राजकुमार पालीवाल (रेडहिल्स),सुनिल साहु,लालुराम सिंधल,हेमन्त पटवा,नरेश पालीवाल,कमलेश चपलोत,अनिल पालीवाल,राजु चपलोत, किशन पालीवाल,मुकेश पारिक,धर्मराज माली, सहित हिन्दू संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।








Users Today : 9