Home » मावली » मावली राजकीय आर्युवेद चिकित्सालय में एक दिवसीय स्त्री रोग चिकित्सा शिविर सम्पन्न

मावली राजकीय आर्युवेद चिकित्सालय में एक दिवसीय स्त्री रोग चिकित्सा शिविर सम्पन्न

मावली! आरोग्य समिति आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज  एक दिवसीय स्त्री रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । विभागीय आदेश की पालना में पोषण अभियान अंतर्गत मनाए जा रहे अष्टम पोषण पखवाड़ा के तहत आज स्त्रियों एवं बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा करने हेतु स्त्री रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । आंचल प्रसूता प्रभारी डॉ टीना वर्मा ने गर्भवती महिला एवं प्रसूता महिलयों की जांच कर पौष्टिक पथ्य सामग्री एवं औषधियां वितरित की । साथ की स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम एवं पौष्टिक आहार लेने हेतु बताया।चिकित्सालय प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाली स्त्रियों में  होने वाली विभिन्न बीमारियों अनियमित मासिक धर्म का होना ,कष्टार्तव, रक्तप्रदर ,श्वेत प्रदर ,गर्भाशय संबंधी विभिन्न बीमारियों बंध्यत्व  गर्भावस्था में होने वाली विभिन्न समस्याओं , प्रसव पश्चात होने वाले विकार पी सी ओ डी एवं महिलाओं में आने वाली  विभिन्न समस्याओं की जांचकर निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर में 50 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में डॉ उत्तरा वैष्णव नर्स आशा कुमारी मीणा कंपाउंडर मनोज कुमार, कंपाउंडर महेंद्र रैगर कंपाउंडर किशोर सिंह किशन लाल डांगी, परिचारक भंवर सिंह चौहान, बबीता महात्मा, सहायिका सुशीला चौधरी ने  शिविर में अपनी सेवाएं दी। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ,प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?