
मावली। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा मावली की कार्यकारिणी मावली में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भोम सिंह चुंडावत ने की। कार्यकारिणी द्वारा राणा सांगा जयंती के उपलक्ष में राणा सांगा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक में उप मंडल स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई एवं आगामी दिनों में समाज सुधार के प्रयास करने बल दिया गया। बैठक में भगवत सिंह सनवाड़, किशोर सिंह बोयणा, गमेर सिंह सुखवाड़ा, मोती सिंह झाला, कैलाश सिंह थामला, कुबेर सिंह आमली, किशोर सिंह साकरिया खेड़ी, मानसिंह माल का खेड़ा, राम सिंह चुंडावत खेड़ी, लालनाथ टिलोरा, सुल्तान सिंह बांसलिया, गोविंद सिंह वाजमिया आदि कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित रहे।








Users Today : 52