Home » मावली » प्रतिदिन स्कूल भेजने की शपथ के साथ प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह

प्रतिदिन स्कूल भेजने की शपथ के साथ प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह

मावली !  स्थानीय ग्राम पंचायत खेमली के सभागार में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही प्रवेश उत्सव के लिए सभी अभिभावकों से स्वयं के बालक एवं आसपास क्षेत्र के बालको को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की शपथ भी दिलवाई गई सभी ने सहर्ष अपने एवं आसपास के बालकों को प्रतिदिन विद्यालय समय पर भेजने की शपथ ली साथ ही उनके अध्ययन का भी बराबर ध्यान रखने हेतु आश्वासन दिया  सभी ने एक स्वर में पूरे राजस्व ग्राम खेमली में एक भी बालक पढ़ने से वंचित नहीं रहेगा ऐसी सभी ने प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राएं जिन्होंने 2025 26 की बोर्ड परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त कीया है। को सम्मानित किया गया इन्हें ट्रॉफी मेडल आदि प्रदान किए गए। इस अवसर पर उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। सुश्री प्रीति सेन ने 93.60 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही प्रिंस नाई ने वाणिज्य वर्ग में 84.2% अंक प्राप्त किया। दसवीं बोर्ड में श्री कृष्णा डांगी ने 79.83 अंक प्राप्त किया। विद्यालय के 15 छात्रों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉक्टर नरेंद्र कुमार टाक द्वारा की गई ।साथ ही देवी लाल  डांगी के मुख्य अतिथि में  सभी वार्ड पंच एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीण श्री केशव राम विजयवर्गीय, श्री लक्ष्मी लाल जैन एवं श्री हर लाल खटीक  के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था प्रधान डॉ टाक ने प्रवेशोत्सव ,नामांकन  एवं विद्यालय आवश्यकताओं पर खुलकर चर्चा की। मुख्य अतिथि श्री देवी लाल डांगी द्वारा सभी अभिभावकों को प्रतिदिन बालकों को स्कूल भेजने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन श्री गोविंद लाल सुथार प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। साथ स्थानीय विद्यालय के व शा शिक्षक श्री रामचंद्र मेनारिया पंचायत शिक्षक श्री जितेश कुमार नाई ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। संस्था प्रधान के विद्यालय की चार दिवारी को ऊंचा करने की बात कही गई  तो केशव लाल जी विजयवर्गीय ने  समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही सभी अभिभावकों ने शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठकों में अभिभावकों की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु आश्वासन दिया।
इस तरह के कार्यक्रम से गांव से उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में एक नई अलख जगाने वाला बताया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?