
मावली ! आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली में आज दिनांक 6 फरवरी 2026 सोमवार को निशुल्क बात व्याधि चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न वात पीड़ित रोगी जैसे कमर का दर्द, सायटिका घुटनों का दर्द,गर्दन का दर्द, स्लिप डिस्क, घुटनों की पीड़ा होना, हाथ पैरों में शून्यता सर्वांग शूल पृष्ठ शूल अनिद्रा आदि से पीड़ित रोगी आए ।जिनकी जांच कर उचित चिकित्सा एवं परामर्श दिया गया।इसके अलावा मौसमी एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित रोगी भी शिविर में आए उनकी जांच कर आवश्यकता अनुसार उचित उपचार किया गया। डॉ शर्मा के अनुसार वर्तमान में दौड़ भाग भरे प्रतिस्पर्धी युग में लोगों में व्यायाम की कमी एवं उचित खान पान के अभाव में विभिन्न शारीरिक और मानसिक बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे है। विशेष रूप से कमर दर्द सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस घुटने के दर्द पृष्ठ शूल माइग्रेन से लोग पीड़ित हो रहे है।
दिन चर्या में सुधार नियमित व्यायाम एवं ऋतु अनुकूल संतुलित आहार द्वारा इन बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में 50 से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। शिविर में डॉ टीना वर्मा ने महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी के कारण एवं निवारण के उपाय बताए।नर्स आशा कुमारी मीणा, नर्स कल्पना कुमारी मीणा, कंपाउंडर मनोज कुमार, कंपाउंडर महेंद्र रैगर , किशन लाल डांगी ,परिचारक भंवर सिंह चौहान ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। यह जानकारी डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर ने दी !








Users Today : 0