Home » मावली » लोपड़ा विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम पर प्रतिभाओं का सम्मान

लोपड़ा विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम पर प्रतिभाओं का सम्मान

मावली, 2 अप्रैल।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोपड़ा में कक्षा 12 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका सम्मान किया।
विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा हिमानी श्रीमाली ने 97% अंक प्राप्त कर मावली तहसील में कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं तहसील स्तर पर दूसरा स्थान भी इसी विद्यालय की छात्रा गुनगुन श्रीमाली एवं कोमल गाडरी ने 96.80% अंक प्राप्त कर  प्राप्त किया।
विशेष उपलब्धि यह रही कि विद्यालय की कुल 8 छात्राओं ने 92% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया एवं कक्षा के सभी 25 छात्र प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए जिससे पूरे क्षेत्र में विद्यालय की उत्कृष्टता की चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम में प्राध्यापक माला रामावत, किशोर सिंह चुण्डावत, अरविंद कुमार मीणा, दिशा गजावत, नीतू मेहरा, दामिनी एवं जयप्रकाश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर प्राध्यापक किशोर सिंह चुण्डावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य से ही प्राप्त होती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?