Home » मावली » कोटा करियर साइंस सीनियर सेकंडरी स्कूल ने हर वर्ष की भांति जिले में शतप्रतिशत परिणाम देकर परचम लहराया

कोटा करियर साइंस सीनियर सेकंडरी स्कूल ने हर वर्ष की भांति जिले में शतप्रतिशत परिणाम देकर परचम लहराया

मावली ! वासनी कलां, फतेहनगर स्थित कोटा करियर साइंस सीनियर सेकंडरी स्कूल,  हर वर्ष की भांति सत्र 2025-26 के उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में उदयपुर जिले में सर्वश्रेष्ठ शतप्रतिशत परिणाम देते हुए अपना परचम लहराया है । जय पालीवाल S/O दिनेश चन्द्र पालीवाल 98.60%, जय टेलर     S/O गोपाल लाल टेलर 97.20%, प्रगल्भा दवे D/O अतुल कुमार दवे 95.60%  अंक प्राप्त किए है, विद्यालय में 95% से अधिक 7 विद्यार्थी, 90% से अधिक 24 विद्यार्थी, 85% से अधिक 50 व 80% से अधिक 92 विद्यार्थियों ने अंक अर्जित किए जो कि ग्रामीण आंचल में आपके विश्वास का एक गौरवपूर्ण अध्याय है। संस्था प्रधान श्रीमान शीशराम सैनी ने बताया कि स्टाफ की मजबूत टीम, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और निरंतर स्वाध्याय से श्रेष्ठ परिणाम मिलता है। परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?