
मावली ! मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी के द्वारा श्रीमान् नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार. नई दिल्ली को भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापस लेने के कम में स्थानीय उप शाखा मावली द्वारा राजस्थान पेंशनर उप शाखा के अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली के नेतृत्व में सैकड़ो पेंशनर्स की उपस्थिति में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करते हुए ज्ञापन प्रस्तुत किया ।
सभी पेंशनर्स ने आशंका व्यक्त की यदि यह अधिनियम लागू होता है तो , पेंशन भोगियों की सेवा निवृति की तिथि पेंशन पात्रता के संबंध मे वर्गीकरण और उनके बीच अन्तर का आधार होगा जिससे केन्द्रीय वेतन आयोग के कार्यकाल में पहले के वेतन आयोग की सिफारिश के लाभ से वंचित हो जायेंगे ! यह जानकारी उप शाखा के अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली ने दी !








Users Today : 45