मावली ! राजस्थान पेंशनर समाज प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर बुधवार दिनांक 25 मार्च को वित्त आयोग के वैधता अधिनियम 2025 के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मावली को ज्ञापन उप शाखा मावली द्वारा प्रेषित किया जायेगा।
यह जानकारी उप शाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली एवम संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी के अनुसार केंद्र सरकार ने अधिनियम में पेंशनरों को दो भागों में विभाजित कर भविष्य में उनको कोई भी भत्ता नही मिलेगा ,पेंशनरों की पेंशन भी नही बढ़ेगी एवम पेंशन की राशि भी फिक्स कर सकते है।
अतः सभी पेंशनर्स 25 मार्च को उप शाखा कार्यालय पर 10,30 बजे उपस्थित होकर काली पट्टी बांध कर ज्ञापन देंगे।
25 मार्च को सभी काला दिवस मनायेगे। सभी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
सम्पूर्ण देश मे ,प्रदेश में ,सभी जिलों एवम ब्लॉकों में ज्ञापन दिए जायेंगे ।







Users Today : 2