



मावली! आज रेलवे स्वास्थ्य इकाई मावली जंक्शन के तत्वाधान में रेलवे कर्मचारियों के लिए सीपीआर (CPR) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई !
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य इकाई प्रभारी- डॉ. अंशुमान शर्मा के निर्देशन में किया गया !प्रशिक्षण में मुख्य फार्मासिस्ट- गिरिराज मीणा और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक- सुशील कुमार टेलर ने RPF,लाइन रनिंग,ट्रैफिक और कमर्शियल तथा इंजीनियरिंग विभाग के कई कर्मचारियों को आपातकाल में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी, इस दौरान डॉ. अंशुमान शर्मा ने सीपीआर देने की प्रक्रिया को डेमो के माध्यम से समझाया और कर्मचारियों को हेड्स ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई, प्रशिक्षण में कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने की उपयोगी जानकारी दी गई इस दौरान स्टेशन अधीक्षक -सियाराम मीणा स्टेशन मास्टर- भूर सिंह मीणा रे. सु. ब.प्रभारी उप निरीक्षक- त्रिलोकचंद व ASI -मोहनलाल जाट व दिनेश चंद्र- स्वास्थ्य सहायक सहित कई वेंडर्स व यात्रीगण उपस्थित रहे !








Users Today : 1