
मावली,11 मार्च !मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के मावली तहसील अध्यक्ष पर श्री भोम सिंह चुंडावत को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बालू सिंह कानावत ने की। चुंडावत खेड़ी निवासी श्री भोम सिंह चुंडावत शिक्षक नेता रहने के साथ ही, जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ के कार्यकारी सदस्य, महाराणा प्रताप क्षत्रीय सेवा संस्थान संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में चुंडावत हरावल स्मृति संस्थान के संरक्षक एवं राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के मावली तहसील पाटवी हैं ,यह जानकारी किशोर सिंह चुंडावत ने दी !








Users Today : 63