

मावली ! मावली कस्बे के रेलवे स्टेशन पर कवि सूर्य कांत निराला जी की जयंती रेलवे कर्मचारीयो द्वारा धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा विशिष्ठ अतिथि रेलवे एस आई आर पी एफ त्रिलोक चंद्र उपस्थित रहे , सर्व प्रथम सूर्य कांत त्रिपाठी (निराला) कवि एवं उपन्यासकार को सभी अतिथियों द्वारा माला एवं पुष्प अर्पित किए गए ,सियाराम मीणा जी ने बताया की कवि की जो रचनाएं होती है उसको जीवन में उतरना चाहिए सुशील कुमार टेलर सी एच ने उनकी रचयित कविताओं को प्रस्तुत किया गया लालाराम वर्मा ने उनकी जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया भूर सिंह मीणा ने कविता सुना कर सभी को गद गद कर दिया गया शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने उनकी जीवनी के साथ वर्तमान में शिक्षा से संस्कार और अनुशासन आने वाले नव युवकों को समाज की कुरीतियां रुढ़िवादी को समाप्त करने के साथ निराला जी कवि की रचनाओं का अध्ययन करना चाहिए कवि निराला जी की जयंती के उपलक्ष में स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा द्वारा सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों को पेन वितरित किए गए l इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा त्रिलोक चंद भूर सिंह मीणा सुशील कुमार टेलर रामचंद्र जाधव लालाराम वर्मा कैलाश चंद्र मीणा चेतन सेन प्रवीण चौधरी सुनील खत्री जमना लाल शर्मा दिनेश खत्री आदि रेलवे कर्मचारी एवं यात्रीगण उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का संचालन भुर सिंह मीणा द्वारा किया गया !








Users Today : 1