
मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!विकल्प संस्थान मावली ब्लॉक की ओर से कुचौंली , राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचडा़ व भील बस्ती 50 बालिकाओं को फलीचडा़ पंचायत की एक्स्पोज़र विजिट करवाई इस दौरान विकल्प संस्थान से रीना बंजारा द्वारा संस्था का परिचय – शिक्षा, बाल विवाह, हिंसा, खेल , जेंडर समानता इन मुद्दों पर समुदाय और विद्यालय में लड़के – लड़कियों , हितधारकों के साथ जागरूकता के लिए कार्यरत है, पंचायत सचिव नितिन अग्रवाल द्वारा अपना परिचय देते हुए बालिकाओं ने सर से जाना कि सचिव कैसे बने? जिसमें सर ने अपनी शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरी तक के सफर को साझा किया गया इसी में बालिकाओं को पंचायत स्तरीय चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी – जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पालनहार योजना में कक्षा अनुसार बालक बालिकाओं को छात्रवृत्ति मिल रही है , आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना , पेंशन योजना सभी योजनाओं को बालिकाओं द्वारा समझते हुए अपनी समस्याओं को रखा गया जिसमें स्कूल शौचालय में पानी की कमी व सेनेटरी नैपकिन निस्तारण मशीन, सड़क टूटी हुई , नालियां टूटी हुई, रोड़ लाइट नहीं इसी के साथ रोजगार सहायक वर्दी चंद जाट द्वारा समस्याओं के समाधान की प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया हर घर में शौचालय बनाने को लेकर बालिकाओं को जागरूक किया गया, उसके लिए सरकार द्वारा मिल रही 12000 राशि के बारे में जानकारी दी गई विद्यालय से प्रधानाध्यापक योगेश जैन व अध्यापिका बसंत मेघवाल का सहयोग रहा विकल्प संस्थान से – योगेश्वरी सुथार, सुगना भील उपस्थित रहे!








Users Today : 4